Top News

कर्नाटक में खुलने जा रहा है राजनेता बनाने वाला कॉलेज, युवाओं को मिलेगी लीडरशिप की ट्रेनिंग

कर्नाटक सरकार जल्द ही एक विशेष कॉलेज शुरू करने जा रही है, जहां युवा राजनेताओं को राजनीति की बारीकियां सिखाई जाएंगी।





कर्नाटक में खुलने जा रहा है राजनेता बनाने वाला कॉलेज

HighLights

कर्नाटक में खुलेगा विशेष राजनीति प्रशिक्षण कॉलेज


युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली, संविधान सिखाया जाएगा


नैतिक मूल्यों और प्रभावी नेतृत्व पर जोर रहेगा


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार राजनीति को एक गंभीर पेशे की तरह पढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होराट्टी ने हाल ही में पूर्व मंत्री बी. बसवलिंगप्पा के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान घोषणा की कि राज्य में जल्द ही एक विशेष कॉलेज शुरू किया जाएगा, जहां उभरते युवा राजनेताओं को राजनीति की बारीकियां सिखाई जाएंगी।


होराट्टी ने कहा कि आजकल कई निर्वाचित प्रतिनिधियों को सदन के नियम-कानूनों की बुनियादी जानकारी तक नहीं होती। वे बहस में भाग लेते हैं, लेकिन संसदीय प्रक्रिया की समझ की कमी साफ दिखती है।

युवाओं को राजनीति में बिना किसी तैयारी के कूद पड़ने की बजाय सही मार्गदर्शन और शिक्षा की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। इसी कमी को दूर करने के लिए यह कॉलेज स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Khbar Junction Live Bihar
Khbar Junction Live Bihar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume