आम आदमी पार्टी में 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने से हलचल मची है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन सांसदों की सदस्यता रद्द कराने के लिए विधायकों संग राष्ट्रपति से मिलेंगे।

भगवंत मान मिलेंग राष्ट्रपति से।
HighLights
आप के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए।
भगवंत मान राष्ट्रपति से मिलकर सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से आप में भूचाल आ गया है। अब पार्टी हर वो कदम उठाने को तैयार है जिससे सात सांसदों की सदस्यता रद की जा सके।
इसी के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। भगवंत मान पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा मेंबरों को रिकॉल (Recall) करने के लिए भगवंत मान अपना पक्ष रखेंगे। भगवंत मान सातों विधायकों को राइट टू रिकॉल के तहत वापस बुलाने यानी उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग रखेंगे।
Post a Comment