BPSC TRE-4 Protest in Patna: विज्ञापन जारी न होने पर छात्रों का हंगामा, पुलिस लाठीचार्ज में कई घायल
![]() |
| BPSC TRE4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन (image source: internet) |
पटना में BPSC TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन। JP गोलंबर पर पुलिस लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल।)
पटना में BPSC TRE-4 को लेकर बवाल, छात्रों पर लाठीचार्ज
![]() |
| प्रदर्शनकारियों पर हटाने के लिए लाठीचार्ज करती पुलिस (Source-PTI) |
अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) लगातार TRE-4 भर्ती विज्ञापन की तारीख को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है। इसी नाराजगी को लेकर हजारों छात्र सड़क पर उतर आए।
छात्रों ने लगाया गुमराह करने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि आयोग लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि करीब 13 लाख अभ्यर्थी TRE-4 भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आयोग केवल तारीख पर तारीख दे रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले 19 अप्रैल को विज्ञापन जारी करने और 25-26 अप्रैल से आवेदन शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन 8 मई तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।
इसी के विरोध में अभ्यर्थी JP गोलंबर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान JP गोलंबर पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई छात्र सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर बल प्रयोग किया गया।
लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र घायल हो गए। कुछ अभ्यर्थियों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि कुछ को अस्पताल ले जाया गया।
TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती?
BPSC TRE-4 के तहत कुल 46,882 पदों पर भर्ती होनी है। यह नियुक्तियां बिहार के कई विभागों में की जाएंगी।
शिक्षा विभाग में रिक्तियां
-
माध्यमिक विद्यालय (9-10): 9,082 पद
-
उच्च माध्यमिक (11-12): 16,774 पद
-
प्राथमिक विद्यालय (1-5): 10,778 पद
-
मध्य विद्यालय (6-8): 8,583 पद
इसके अलावा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
सितंबर में हो सकती है परीक्षा
सूत्रों के अनुसार TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आयोजित हो सकती है। हालांकि आयोग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर छात्रों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और कहा है कि मामले की समीक्षा की जा रही है। वहीं छात्रों का कहना है कि जब तक विज्ञापन जारी नहीं होता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
सोशल मीडिया पर भी गरमाया मामला
पटना में हुए प्रदर्शन और पुलिस लाठीचार्ज के बाद सोशल Media पर भी #TRE4 और #BPSCProtest तेजी से ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट किए जबकि कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर BPSC और बिहार सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।
.jpg)

Post a Comment