तेलंगाना: के. कविता ने किया नई पार्टी TRS का गठन, पिता केसीआर की BRS को देंगी टक्कर

के. कविता ने अपने पिता के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति से अलग होकर 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (TRS) नामक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।





के. कविता ने किया नई पार्टी TRS का गठन। (X- @RaoKavitha)

HighLights

के. कविता ने 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' नामक नई पार्टी बनाई।


पिता केसीआर की भारत राष्ट्र समिति से हुईं अलग।


मेडचल में 50,000 समर्थकों के बीच किया ऐलान।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी कलवकुंतला कविता (K. Kavitha) ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी, 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (TRS) लॉन्च की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता के नेतृत्व वाली 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) से अपना निर्णायक और अंतिम अलगाव कर लिया है।


समर्थकों के विशाल जनसमूह से घिरी के कविता ने मेडचल जिले के मुनीराबाद में पार्टी के नाम, झंडे और एजेंडे का अनावरण किया।

सूत्रों के अनुसार, कविता, 'TRS' संक्षिप्त नाम को बनाए रखने की इच्छुक थीं। यह नाम तेलंगाना की पहचान के संघर्ष और आकाक्षांओं से जुड़ा है और राज्य-विशिष्ट मुद्दों पर केंद्रित है।
कार्यक्रम में 50,000 लोग समर्थक हुए शामिल

तेलंगाना के 33 जिलों से लगभग 50,000 समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होने आए। यह कार्यक्रम 20 एकड़ के विशाल मैदान में आयोजित किया गया था, जिसका नाम तेलंगाना आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति, प्रोफेसर के. जयशंकर के नाम पर रखा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Khbar Junction Live Bihar
Khbar Junction Live Bihar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume