सुलतानपुर के 18 रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 18 अनुबंधित बसें, संयोजन की पहली टर्म होगी 10 साल

सुलतानपुर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 1 मई से 18 ग्रामीण मार्गों पर 18 अनुबंधित रोडवेज बसें चलेंगी। ये बसें 15 से 28 सीट की होंगी और जिला मुख्यालय तक सुगम यात्रा प्रदान करेंगी।




1 मई से 18 ग्रामीण मार्गों पर बसें चलेंगी।


मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत होगा संचालन।


15 से 28 सीटर वाहन, 10 वर्ष का अनुबंध।


संवाद सूत्र, सुलतानपुर। परिवहन निगम मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीणांचल के लोगों को सुगम यात्रा कराएगा। एक मई से जिले के 18 मार्गों पर रोडवेज की 18 बसों का संचालन होगा। ये वाहन 15 से 28 सीट के होंगे। वाहनों के प्रथम संयोजन की अवधि 10 वर्ष की होगी।


इसके बाद पांच वर्ष का विस्तार किया जाएगा। अनुबंधित किए गए इन वाहन के स्वामियों को प्रतिमाह 15 सौ रुपये मासिक संरक्षण शुल्क परिवहन निगम को देना होगा। हर वाहन स्वामी को पांच हजार रुपये प्रतिभूति धनराशि जमा करना होगा। संयोजन का समय पूरा होने के बाद यह धनराशि वाहन स्वामी को वापस की जाएगी। इन बसों पर चालक व परिचालक वाहन स्वामी की ओर से रखे जाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Khbar Junction Live Bihar
Khbar Junction Live Bihar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume